पटना में नेताओं के यहां दही-चूड़ा भोज

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति पर बुधवार को यहां जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा दही-चूड़ा भोज आयोजित किया गया।

इस भोज के बहाने जहां दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश की, वहीं इस भोज में जद (यू) के वष्ठि नेता नीतीश कुमार नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि नीतीश की तबियत खराब है।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने न्यू पटना क्लब में आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, जद (यू) के अध्यक्ष शरद यादव, क़े सी़ त्यागी, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला सहित बिहार सरकार के अधिकांश मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

राजद द्वारा मकर संक्रांति पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सकरुलर रोड पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रभुनाथ सिंह, अभय चौटाला सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही का स्वाद लिया।

इस मौके पर कांग्रेस के भी कई नेता उपस्थित थे।

राजद के एक नेता के अनुसार, इस भोज में 20 कुंटल चूड़ा, 25 कुंटल दही, चार कुंटल भूरा मंगवाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493