मप्र के 6 संसदीय सीटों के लिए 108 उम्मीदवार मैदान में

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और मध्य प्रदेश के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। इन संसदीय क्षेत्रों में नाम वापसी का शुक्रवार को अंतिम दिन था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों -सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट एवं छिन्दवाड़ा- में नामांकन-पत्रों के परीक्षण और नाम वापसी के बाद कुल 108 उम्मीदवार मैदान में शेष रह गए हैं। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सीधी में 26, शहडोल में 13, जबलपुर में 22, मण्डला में 10, बालाघाट में 23 एवं छिन्दवाड़ा में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

बताया गया है कि छह संसदीय क्षेत्रों में संवीक्षा के बाद 123 आवेदकों के आवेदन सही पाए गए। इनमें से 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब कुल 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

बयान के अनुसार, छिन्दवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव में संवीक्षा के बाद 16 अभ्यर्थी विधिमान्य पाए गए। इनमें से सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493