बिहार में मौसम सुहावना, लुढ़का पारा

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा ठंडी हवा चल रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा ठंडी हवा चल रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं तथा कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के अन्य शहरों में, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया और पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493