मप्र में तेज धूप

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को तेज धूप निकली है, मगर चुभन कम है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात और द्रोणिका (टर्फ लाइन) का असर कम हुआ है, जिससे गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं के दौर में कमी आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा जहां तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार सुबह से गर्मी का असर कम है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 19.9 डिग्री और जबलपुर का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 33.4 डिग्री और जबलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493