एशियन कप : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चीन

मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर चीन बुधवार को एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। चीन 2004 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाब हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्रिस्बेन में खेले गए इस मैच में सुन के ने चीन के लिए 68वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

इससे पूर्व 55वें मिनट में वु जी ने गोल कर चीन को 1-1 से बराबरी दिलाई।

मैच का पहला गोल उज्बेकिस्तान की ओर से आया। ओडिल अहमेदोव ने 22वें मिनट में यह गोल किया।

हार के बावजूद उज्बेकिस्तान के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वह अगले मुकाबले में साउदी अरब से भिड़ेगा, जो एक अन्य मैच में उत्तर कोरिया को 4-1 से हराने में कामयाब रहा।

उत्तर कोरिया के रयांग योंग द्वारा 11वें मिनट में किए गए मैच के पहले गोल से पिछड़ने के बाद साउदी अरब ने मजबूत वापसी की और नेफ हाजाजी ने 37 मिनट में जवाबी गोल कर टीम को बराबरी दिलाई।

दूसरे हाफ में साउदी अरब ने और आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे। मोहम्मद अल शाहल्वी ने 52वें और 54वें मिनट में गोल किए जबकि आखिरी गोल 77वें मिनट में नवाफ अल अबीद ने किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493