प्रियंका ने वायनाड में कहा, मोदी ने वादे नहीं निभाए

वायनाड (केरल), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने जनता से झूठे वादे किए और देश के किसानों को नजरअंदाज किया।

प्रियंका अपने बड़े भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वोट मांगने यहां पहुंचीं। राहुल अपनी पारंपरिक संसदीय क्षेत्र अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है, लेकिन यदि केंद्र में फिर यूपीए सरकार बनती है तो वे किसानों की जरूरतों का ध्यान रखेंगी।

उन्होंने कहा, “पिछले पांच साल में मोदी जी ने देश को बांटा है। केवल अमीरों का ध्यान रखा है। सरकार ने किसानों को नजरअंदाज किया, जो देश का एक बहुत बड़ा समुदाय है।”

प्रियंका कन्नूर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से मंथवडी पहुंचीं। उन्होंने के रैली में कहा कि भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे और भारत के हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये देंगे। जबकि ऐसा कुछ नहीं किया। राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं और उनके लिए केवल सच्चाई मायने रखती है, झूठ नहीं।

प्रियंका ने रैली के बाद 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआईपीएफ के जवान वसंत कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की।

इसके बाद प्रियंका पुलपल्ली गईं जहां विशाल जनसमुदाय उन्हें देखने के लिए घंटों से इंतजार कर रहा था।

वहां उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने किसानों की उम्मीद तोड़ दी है और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोग मोदी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस सरकार आप सभी को सशक्त बनाएगी और कभी आपको तकलीफ नहीं देगी।”

प्रियंका रात में वीथिरी के किसी रिजोर्ट में आराम करेंगी और रविवार सुबह केरल से प्रस्थान करेंगी।

केरल में 20वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493