झांसी : नौताघाट में उतराते मिले 6 शव

झांसी के एएसपी स्वप्लिन मंगनेन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे डीएम अनुराग यादव को सूचना मिली के बरूवासराय स्थित नौताघाट में कुछ शव उतरा रहे हैं। डीएम ने फौरन पुलिस को मौके पर पहुंचकर छानबीन करने का आदेश दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौताघाट से छानबीन के दौरान 6 शवों को निकाला। पुलिस का कहना है कि सभी शव पुराने हो चुके हैं।

ग्रामीणों से की गई पूछताछ में इस बात का पता चला है कि नौताघाट पर अक्सर लोग अंतिम संस्कार भी करते हैं। घाट में पानी से पुलिस को कुछ ऐसे सामान भी मिले हैं जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि यह सारे शव उनके परिजनों में ही नदी में प्रावाहित किए हैं। फिलहाल अभी तक पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493