बारिश, ओले के कारण आगरा में बढ़ी शीतलहर

आगरा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बारिश व ओले के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शीतलहर का असर बढ़ गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ठंड की वजह से सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगरा के जिला दंडाधिकारी पंकज कुमार ने 18 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां बढ़ाते हुए सभी स्कूलों को इसका पालन करने के आदेश दिए हैं।

किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में जम गए पानी से आलू और सरसों की फसल प्रभावित होगी।

मथुरा और वृंदावन में तीर्थयात्री ठंड के बावजूद यमुना में स्नान करने पहुंचे।

मथुरा के विश्राम घाट के गन्नो पंडित ने कहा, “मकर संक्रांति के विशेष स्नान और पूजा के लिए सुबह से श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493