प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से किया नामांकन (लीड-1)

वाराणसी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रस्तावक रामशंकर पटेल, नंदिता शास्त्री, डोमराजा परिवार के जगदीश चिढ़ती भी मौजूद रहे।

राजग की एकजुटता दिखाने के लिए सभी नेता मोदी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान, नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के लिए प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, पीयूष गोयल, पनीर ओ सेल्वम, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद राजग नेताओं ने मोदी का स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493