एसओएस भारत की 2 दिव्यांग लड़कियां सम्मानित

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। एसओएस भारत की दो दिव्यांग लड़कियां मनिमेघलाई और श्रुति को स्पेशल ओलम्पिक वल्र्ड समर गेम्स (अबू धाबी) में शानदार सफलता के लिए यहां खास तौर से सम्मानित किया गया। इन लड़कियों ने साइक्लिंग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए हैं।

यह सम्मान एपीएल अपोलो की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों से ‘मिलने और अभिवादन’ करने के विशेष कार्यक्रम में दिया गया।

500 मीटर साइक्लिंग प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व कर ये दो लड़कियां दिव्यांग बच्चों की प्रेरणा बन गई हैं। एपीएल अपोलो के मुख्य प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने दोनों लड़कियों का गर्मजोशी से स्वगत किया और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों – शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ट्रेंट बोल्ट, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने दोनों का अभिवादन किया।

दिव्यांग लड़कियों को सम्मानित किए जाने पर एसओएस बाल ग्राम भारत की महासचिव अनुजा बंसल ने कहा, “दो दिव्यांग विजेता लड़कियों का एपीएल अपोलो और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों द्वारा सम्मानित किया जाना सचमुच सराहनीय है। इससे उनका हौसला बुलंद रहेगा और ऐसे अन्य बच्चे भी जुनून के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि हम भारत में उन बेघर-बेसहारा बच्चों पर ध्यान दें, जिनकी संख्या आज 2 करोड़ से अधिक है।”

वहीं, संजय गुप्ता कहा, “सही मायनों में देश और नागरिकों के अंदर की ताकत बनने के हमारे मिशन में दिल्ली कैपिटल्स की इस साझेदारी के लिए हम आभारी हैं और देश की दो बेटियों को शानदार हौसला दिखाने के लिए सम्मानित करते हैं।”

इस आयोजन के बाद इन लड़कियों को एसओएस भारत के राष्ट्रीय कार्यलय में एसओएस भारत की महासचिव और वरिष्ठ प्रबंधन ने भी सम्मानित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493