हरिशंकर ब्रह्मा होंगे देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हरिशंकर ब्रह्मा देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

ब्रह्मा शुक्रवार (16 जनवरी) को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह वी.एस.संपत की जगह लेंगे। संपत आज 65 वर्ष की आयु में मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हो गए। ब्रह्मा, जे.एम. लिंगदोह के बाद पूर्वोत्तर के दूसरे अधिकारी हैं, जो मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी ब्रह्मा की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा की गई।

साल 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी 60 वर्षीय ब्रह्मा असम के निवासी हैं। वे पूर्व केंद्रीय ऊर्जा सचिव के पद पर रह चुके हैं।

वह 25 अगस्त 2010 को चुनाव आयुक्त बने थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493