मप्र में आज पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे शाह, राहुल

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। शाह जनसभा को संबोधित करने के अलावा भोपाल में रोड शो करेंगे, वहीं गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह बुधवार को उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में शाम 4.30 बजे उज्जैन जिले के खाचरोद में पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह इसके बाद शाम छह बजे भोपाल में भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के लिए रोड शो करेंगे।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर दो बजे भिण्ड में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर चार बजे मुरैना में जनसभा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493