भाजपा ने अच्छे दिन के नाम पर किसानों, मजदूरों, नौजवानों को धोखा दिया : राज बब्बर

गोरखपुर, 8 मई(आईएएनएस)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों को धोखा देने का काम किया।

राजब्बर ने एक चुनावी जनसभा में कहा, “गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी आज परेशान हैं। महंगाई से लोग कराह रहे हैं। भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेरोजगारों को धोखा दिया है।”

उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है, जब लोग भाजपा के एक-एक धोखे का हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के जेब भरे, उसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है और इसका फैसला भी 23 मई को आ जाएगा।”

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी न्याय, अधिकार और हक की बात करती है। कर्जमाफी, मनरेगा आदि योजनाओं के द्वारा लोगों की भलाई किया। गन्ना किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा है। उसके बाद भी सरकार का ध्यान नहीं है। इस समय देश की हालत ठीक नहीं है। झूठ का आवरण तैयार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493