नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह सूचना दी।
स्पेशल सेल की टीम ने रविवार को श्रीनगर में छिपे फरार आतंकी अदुल मजीद को उसके ठिकाने पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मजीद पर दो लाख रुपये का इनाम है।
dharmpath.com dharmpath