डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। डीजल के दाम में गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल के भाव स्थिर रहे। डीजल देश के प्रमुख महानगरों मंे पांच पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है।

इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था। मगर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 65.91 रुपये, 67.66 रुपये, 69.05 रुपये और 69.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, पेट्रोल के भाव चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपये, 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.88 रुपये प्रति लीटर बने रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493