बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान लुढ़का

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को मौसम साफ है और बुधवार की शाम राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने हालांकि गुरुवार तेज धूप और अधिकतम तापमान में इजाफा होने के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जएगी। भागलपुर और पूर्णिया के कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्की बारिश के भी आसार हैं। राज्य में इस दौरान गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 25़1 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493