राजनाथ ने गुवाहाटी विस्फोट पर असम के मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गुवाहाटी में हुए विस्फोट के बारे में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया।

गृहमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

गृह मंत्रालय के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “गृहमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से गुवाहाटी में हुए विस्फोट के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें घटना के बारे में बताया। पुलिस और अन्य एजेंसियां घटना की जांच कर रही है। गृहमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।”

यहां गुवाहाटी में एक शॉपिंग मॉल के बाहर बुधवार शाम को हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493