हॉलीवुड फिल्म ‘लायन’ में तन्निष्ठा, नवाजुद्दीन

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तन्निष्ठा चटर्जी अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘लायन’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी, प्रियंका बोस और मंझी हुई अभिनेत्री दीप्ति नवल जैसे अन्य भारतीय कलाकार भी हैं। शूटिंग शनिवार को कोलकाता में शुरू होगी।

यह फिल्म भारतवंशी ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी सारू ब्रीएर्ली की किताब ‘अ लान्ग वे होम’ पर आधारित है। यह मां से उनके अलग होने और ऑस्ट्रेलियाई परिवार द्वारा उन्हें गोद लेने की कहानी कहती है।

तन्निष्ठा ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक बच्चे के बिछुड़ने और उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपती द्वारा गोद लिए जाने के बारे में है। यह उसकी कोलकाता से तस्मानिया की यात्रा के बारे में है।”

तन्निष्ठा ने फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उनकी फिल्म ‘जल’ को ऑस्कर की सूची (2014) में दो श्रेणियों-सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत में जगह मिली थी।

तन्निष्ठा ने कहा, “फिल्म में मेरी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह कहानी में एक सरप्राइज है। यह फिल्म की कथावस्तु में बदलाव लाने वाली होगी।”

फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन व देव पटेल भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493