राजस्थान की महिला के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में 26 साल की एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित रूप से एक कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार रात की है।

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में 26 साल की एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित रूप से एक कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार रात की है।

पीड़िता राजस्थान के अलवर की रहने वाली है और एक सत्संग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आई थी। वह छतरपुर की तरफ पैदल जा रही थी जब उसने उसी दिशा में एक सफेद रंग की कार को जाते हुए देखा।

कार में दो लोग सवार थे। महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी।

महिला का आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने जहां जाना था, वहां जाने के बजाए कार को एक अन्य दिशा में मोड़ दिया।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला को सड़क पर फेंक दिया और भाग गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें रविवार रात आठ बजे एक पीसीआर काल मिली। महिला ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने दक्षिण दिल्ली में एक सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीसीआर वैन तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कार को जब्त कर लिया गया है।”

आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493