बिहार में बदली छाई, बारिश के बाद लुढ़का तापमान

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इधर, बुधवार की शाम राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को कई क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जएगी। भागलपुर और पूर्णिया के कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्की बारिश के भी आसार बने हैं।

बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.8 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493