आंध्र प्रदेश : विधानसभा चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस को बढ़त

अमरावती, 23 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस आगे चल रही है।

वाईएसआरसीपी 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 14 विधानसभा सीटों पर आगे है।

लोकसभा चुनावों में वाईएसआरसीपी और तेदेपा पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही हैं।

प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493