सिक्किम में एसडीएफ, एसकेएम के बीच कांटे की टक्कर (लीड-1)

गंगटोक, 23 मई (आईएएनएस)। सिक्किम में करीब 25 वर्षो से सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) से मामूली रूप से आगे है।

32 सीटों में से 11 के रुझानों के मुताबिक, एसडीएफ छह सीटों पर आगे है जबकि एसकेएम पांच सीटों पर आगे है।

एसडीएफ सुप्रीमो और मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, जो 1994 से सत्ता में काबिज हैं, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों – पोकलोक कामरंग और नामची सिंघिथांग से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों सीटों पर आगे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493