भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा के पार्टी मुख्यालय में यहां सैकड़ों की संख्या में जमा भाजपा समर्थक ‘एक बार फिर मोदी’, ‘हर-हर मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाते हुए खुशी से झूम रहे हैं। अभी तक प्राप्त रुझानों में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।

भगवा पार्टी के समर्थकों ने इस मौके पर पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और शंखनाद करते दिखे।

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग रोड पर दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों तरफ बैरिकैडिंग करने के बावजूद, उत्साही समर्थक अपने पक्ष में नतीजे आता देख कार्यालय में जमा हो गए।

कई भाजपा समर्थक यहां इस खुशी में शामिल होने पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तरप्रदेश और हरियाणा से आए हुए हैं।

भाजपा मुख्यालय आने वाले अधिकतर समर्थकों को प्रिंटेड टी-शर्ट और टोपी दी गई, जिसमें ‘चौकीदार फिर से’ और ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493