हैदराबाद, 23 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को शानदार जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अध्यक्ष राव ने उम्मीद जताई कि मोदी के नेतृत्व में देश और प्रगति करेगा तथा और आगे बढ़ेगा।
केसीआर के नाम से प्रसिद्ध राव ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को भी उसकी शानदार जीत पर भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। केसीआर ने उम्मीद जताई कि रेड्डी की अगुआई में आंध्र प्रदेश प्रगति करेगा और दोनों राज्यों के रिश्ते और बेहतर होंगे।
dharmpath.com dharmpath