आडवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनावों में पार्टी व सहयोगी दलों की शानदार सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

मोदी के नेतृत्व में एनडीए का फिर से सत्ता में लौटना तय माना जा रहा है और इस बार की जीत 2014 में हुए चुनावों से भी बड़ी जीत मानी जा रही है।

गुजरात के गांधीनगर सीट से कई बार चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचने वाले आडवाणी को इस साल पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़े हैं और उनका रिकार्ड मतों से जीतना तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493