राहुल गांधी ने अमेठी में हार स्वीकारी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से गुरुवार को अपनी हार स्वीकार कर ली।

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से गुरुवार को अपनी हार स्वीकार कर ली।

राहुल ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी जीती हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। मुझे अमेठी की जनता का फैसला स्वीकार है।”

राहुल ने कहा, “हमारी लड़ाई विचारधारा की है और हम उसके लिए साथ मिलकर लड़ते रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि अमेठी सीट पर कांटे की टक्कर में राहुल गांधी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से लगभग 25000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493