मोदी भाजपा की भव्य जीत के महानायक : अमित शाह

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया और लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीत का श्रेय उन्हें दिया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश ने जातिवादी, वंशवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को दफना दिया है।

उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच कहा, “मोदीजी भाजपा की भव्य जीत के महानायक हैं और स्वतंत्रता के बाद भाजपा की जीत सबसे ऐतिहासिक है। यह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। यह भाजपा सरकार के ‘सबका साथ सबका विकास’ की नीति और निश्चित ही मोदीजी की लोकप्रियता की जीत है।”

मोदी को हराने के लिए गठबंधन बनाने पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 50 प्रतिशत वोटों के लिए लड़ती थी और आज पार्टी को उत्तर प्रदेश व बिहार समेत 17 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस को जबरदस्त हार मिली है और वह मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा जैसे 17 राज्यों में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493