मप्र में रातें भी हुई गर्म

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में जहां गर्म हवाओं के थपेड़े झुलाने वाले हैं, वहीं रातें भी गर्म हो चली हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। गर्म हवाएं चुभन पैदा करने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के कारण राज्य में गर्मी और लू का असर बढ़ा है। रातें भी गर्म होने लगी हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45़.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा।

राज्य में तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.6, ग्वालियर का 25.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493