अमेठी : सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठी, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दया राम ने बताया, “सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।”

उन्होंने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। बाकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कॉफ्रेंस में देंगे।

ज्ञात हो कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी रहे पूर्व सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र के शव को स्वयं कंधा देकर श्मशान घाट तक गई थीं।

केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493