पूर्व सेना प्रमुख वी.के सिंह का मंत्रालय बदला

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। नई सरकार में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के आवंटन में पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे सेवानिविृत्त जनरल वी. के सिंह को इस बार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिया गया है।

पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर नए विदेश मंत्री होंगे और वी. मुरलीधरन को उनका डिप्टी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं। इस बार वह शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में शामिल नहीं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493