चेन्नई में कॉलेज छात्रों से मिलेंगे अमिताभ

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ के मुख्य कलाकारों के साथ 23 जनवरी को फिल्म का प्रचार करने के लिए यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे सत्यभामा विश्वविद्यालय में छात्रों से भी बातचीत करेंगे। फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है।

फिल्म की यूनिट के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “सत्यभामा विश्वविद्यालय में एक बड़े समारोह की तैयारी की जा रही है। अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन इस समारोह में मौजूद रहेंगे और अपनी फिल्म ‘शमिताभ’ के प्रचार के तौर पर छात्रों से बातचीत करेंगे।”

फिल्म ‘शमिताभ’ छह फरवरी को रिलीज होनी है। फिल्म एक अभिनेता और उसके डबिंग कलाकार की कहानी पर आधारित है।

प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री अभिनया भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493