झारखंड में ईद को लेकर हर्षोल्लास

रांची, 5 जून (आईएएनएस)। रमजान के मुस्लिम पवित्र महीने के समापन के प्रतीक ईद-उल-फितर को बुधवार को झारखंड भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग और अन्य जिलों में हजारों मुसलमानों ने इकट्ठा होकर ईद की विशेष नमाज अदा की, एक-दूसरे को मुबारकवाद दी और मिठाइयां बांटीं।

यहां के आहले हदीस मस्जिद में सुबह 6.30 बजे पहली नमाज अदा की गई।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493