उप्र : कच्ची शराब से भरे 50 ड्रम बरामद

एसएसआई रामसिंह पवार ने बताया कि एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी व सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर उन्होंने एक टीम लेकर साहबगंज के जंगलों में गए और वहां कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया। इससे पूर्व एसएसआई के नेतृत्व में दिलावरपुर से पुरैनाघाट तक अभियान चलाया गया, जिसमें गोमती नदी के किनारे करीब 50 ड्रम शराब बरामद की गई तथा 20 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।

पुलिस इस अभियान से शराब कारोबारियों मंे हड़कंप मचा है। पुलिस टीम में एसआई के.के. यादव, प्रमोद सिंह, एसआई कल्लू सिंह, अतुल कुमार, आरक्षी अजयदीप सिंह सहित एक प्लाटून पीएसी शामिल रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493