नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रामेश्वर ठाकुर के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति ने उनके पुत्र सुशील ठाकुर को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, “रामेश्वर ठाकुर के निधन के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है।”
उन्होंने कहा कि रामेश्वर ठाकुर कांग्रेस के अनुभवी नेता और काबिल प्रशासक थे, जिन्होंने राष्ट्र के विकास और भलाई के लिए अपना योगदान दिया।
संदेश में कहा गया है, “ठाकुर केंद्रीय मंत्रिमंडल और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में देश की उत्कृष्ट सेवा की। उनकी बहुमूल्य सेवाओं और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्टता के लिए देश हमेशा उन्हें याद करेगा। उनके निधन से मैंने एक करीबी मित्र खो दिया है, जिसकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”
राष्ट्रपति ने कहा, “आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए मैं ईश्वर से प्र्थना करता हूं। कृपया मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से व्यक्त करें।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath