बिहार में आंशिक बादल, उमस भरी गर्मी

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहने और तल्ख धूप के बाद शाम को कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। इस कारण कई क्षेत्रों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। भागलपुर और पूर्णिया के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

बिहार में सोमवार को गया सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493