लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता किट हैरिंगटन दूसरी बार पुरुषों के जूतों के ब्रांड ‘जिम्मी छू’ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।
किट ब्रांड के नए विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। उन्हें ब्रांड के ऑटम/विंटर 2014 विज्ञापनों की कामयाबी के बाद हालिया विज्ञापनों में भी देखा जा रहा है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एचबीओ के धारावाहिक में जॉन स्नो की भूमिका निभाने वाले 28 वर्षीय किट जिम्मी छू के स्प्रिंग 2015 विज्ञापन में फोटोग्राफर स्टीवन क्लेन द्वारा ली गई तस्वीरों में अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
जिम्मी छू की रचनात्मक निदेशक सैंड्रा कोइ ने किट की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अंदाज बेहद फैशनेबल और आकर्षक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath