्रदिल्ली पुलिस के सिपाही ने स्वयं को गोली मारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में 26 वर्षीय सिपाही ने रविवार को सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया है कि उसकी हालत नाजुक है। सिपाही की फरवरी में शादी होने जा रही थी।

दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में तैनात विपिन तोमर ने सुबह करीब आठ बजे अपनी सर्विस पिस्तौल से स्वयं को गोली मार ली।

घटना मिंटो ब्रिज के करीब स्थित एक पुलिस बूथ में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सिपाही को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विपिन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का रहने वाला है। 10 फरवरी को उसकी शादी होने जा रही थी।

विपिन वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ। वह पिछले तीन साल से बाराखंभा पुलिस स्टेशन में बतौर सिपाही तैनात रहा है।

पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि सिपाही ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने आईएएनएस को बताया, “हमने विपिन तोमर के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही हम यह जान सकेंगे कि क्या वह किसी पारिवारिक या अन्य परेशानी से जूझ रहा था।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493