दिल्ली में अशोक गहलोत को राहुल गांधी के स्थान पर कांग्रेस का ताज सौंपने की खुसुर-फुसुर

indexनई दिल्ली -कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का नाम आगे आया है. गहलोत को राहुल गांधी की जगह पर पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है.लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद से प्रदेश सरकार और संगठन में शुरू से बदलाव की चर्चा है और खुद पायलट इसे लेकर फैसला राहुल गांधी पर छोड़ देने की बात कह चुके हैं. अब गहलोत के दिल्ली जाने पर प्रदेश का जिम्मा पायलट के खाते ही आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए जब दिल्ली में सियासी बैठकों का दौर चल रहा था. कांग्रेस की तरफ से किसी के नाम का ऐलान नहीं किया जा सका था लेकिन इस बीच पीसीसी चीफ सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493