बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 12 घंटे के दौरान मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। 25 और 26 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इस बीच, वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री, भागलपुर का 28 डिग्री और पूर्णिया का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493