बिहार : सर्द सुबह, पटना में 21 जनवरी तक स्कूल बंद

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सोमवार को पछुआ हवा चलने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना जताई है।

पटना जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। ठंड के कारण स्कूल बंद करने को लेकर यह छठा आदेश है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राज्य में सोमवार को गया में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, पूर्णिया का 10.4 डिग्री तथा भागलपुर का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13 डिग्री, गया का 16.2 डिग्री और पूर्णिया का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493