भाजपा में शामिल हो सकती हैं कृष्णा तीरथ

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ के सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

तीरथ ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष शाह से मुलाकात करने के बाद कहा, “पार्टी (भाजपा) में मेरी भूमिका का फैसला अध्यक्ष करेंगे। लेकिन मेरा ध्येय जनसेवा है।”

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग-2) सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहीं तीरथ कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार मीरा कांवरिया को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493