शिमला, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। यहां मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा, “चंबा में रात 12.47 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।”
चंबा राज्य के दूरस्थ जिलों में से एक है और यह जम्मू एवं कश्मीर के साथ सटा है।
dharmpath.com dharmpath