वियतनाम में महकेगी कुशीनगर की मिट्टी

वियतनाम भिक्षु संघ के बौद्ध भिक्षु थिक च्यू टू के नेतृत्व में 47 सदस्यीय वियतनामी पर्यटकों का दल भारत भ्रमण पर है। उनका उद्देश्य वियतनाम की राजधानी हनोई में पवित्र मिट्टी को रखकर बुद्ध मंदिर का निर्माण करना है। इसी सिलसिले में हाल ही में यह दल कुशीनगर पहुंचा और महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर से पवित्र मिट्टी एकत्र किया।

भिक्षु टू ने बताया कि वियतनाम में बनने वाला यह पहला बुद्ध मंदिर होगा, जिसमें बुद्ध भूमि की पवित्र मिट्टी रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुशीनगर की मिट्टी से बनने वाले मंदिर के साथ भारत वियतनाम के बीच दोस्ताना रिश्ते और मजबूत होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493