सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी में 100 अंक से अधिक की गिरावट

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा का गोता लगाते हुए 36,664.26 तक गिरा। निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 100 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 10,869.80 पर आ गया।

आरंभिक कारोबार के दौरान सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 336.14 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 36,682.18 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 104 अंकों यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 10,875.25 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के आरंभ में कमजोरी के साथ 37,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 36,920.11 पर खुला और और 36,664.26 तक लुढ़क गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,018.32 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10,930.30 पर खुला और 10,935.35 तक उछला, लेकिन जल्द ही नीचे की ओर गोता लगाते हुए 10,869.80 पर आ गया। पिछले सत्र में निफ्टी 10,980 पर बंद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493