शराबी पिता ने बेटे को चाकू घोंप मार डाला

नवादा, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही पांच वर्षीय पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

रोह के थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि भंडाजोर गांव निवासी वीरेन्द्र पंडित को शराब पीने की लत थी। रविवार की रात वीरेन्द्र शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद वीरेन्द्र की पत्नी पड़ोसी के घर में भाग गई। इसके बाद गुस्से में वीरेन्द्र अपना आपा खो बैठा और अपने ही पांच वर्षीय बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

गांव वालों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493