एशियन कप : अरब को हरा ईरान ग्रुप-सी में शीर्ष पर

ब्रिस्बेन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को हुए ग्रुप मुकाबले में ईरान ने आखिरी मिनट में हुए गोल की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हरा दिया और इसके साथ ही ईरान ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंच गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैच का एकमात्र गोल ईरान की ओर से 72वें मिनट में मैदान पर आए रेजा गूचन्नेजाद ने इंजूरी टाइम में किया।

सोमवार को ही सिडनी में हुए एक अन्य ग्रुप मुकाबले में बहरीन ने भी सैयद अहम जाफर के आखिरी मिनटों में किए गए गोल की बदौलत कतर को 2-1 से हरा दिया।

बहरीन और कतर के बीच हालांकि मैच ग्रुप के परिणाम पर कोई प्रभाव डालने वाला नहीं रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493