उप्र : अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर छात्राओं ने मोदी को भेजी 4,000 राखियां

महोबा, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की करीब चार हजार छात्राओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार हजार राखियां भेज कर रक्षाबंधन त्योहार में पृथक राज्य बुंदेलखंड की सौगात देने की मांग की है।

महोबा जिला मुख्यालय के आल्हा चौक में पिछले 410 दिनों से बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने रविवार को बताया, “बुंदेलखंड के महोबा, बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थानों की करीब चार हजार छात्राओं ने खुद की बनाई चार हजार राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज कर रक्षाबंधन त्योहार में बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग की है। छात्राओं ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर मोदी की तारीफ भी की है।”

पाटकर ने बताया कि ये सभी राखियां डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजी गई हैं, इसके पूर्व अलग राज्य के समर्थक मोदी को खून से खत भी लिख चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493