शिमला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई। भूकंप के झटके तड़के 4.50 बजे दर्ज किए गए।
भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से लगे चंबा क्षेत्र में था।
dharmpath.com dharmpath