आस्ट्रेलियन ओपन : चीन की झेंग जी पहले दौर से बाहर

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की झेंग जी मंगलवार को आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में चीनी ताइपे की चांग काइ-चेन से सीधे सेटों में हार कर बाहर हो गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांग पूरे मैच में लाजवाब फॉर्म में नजर आईं और 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की।

झेंग जी पहली वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी हैं जो किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। वह विंबलडन-2008 के अंतिम-चार में पहुंचने में सफल रहीं थी।

झेंग आस्ट्रेलियन ओपन-2010 के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में भी कामयाब रहीं थी जिसमें हमवतन ली ना उपविजेता रहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493