शाह ने तृणमूल पर लगाए आरोप

बर्दवान, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया।

शाह ने यहां एक जनसभा में कहा, “मैं ममता बनर्जी से यह कहना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले से वह पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज नहीं करा पाएंगी। बंगाल के लोग मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और भाजपा के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों से डरें नहीं, क्योंकि पार्टी आपके साथ है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा दिल्ली के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493